Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : जरमुंडी गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हथियार समेत आरोपी गिरफ्तार

Dumka : पुलिस ने जरमुंडी गोलीकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने आरोपी कामदेव ईश्वर को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है. 21 जनवरी को आरोपी ने अपने ही चचेरे भाई अनिल कुंवर पर चार राउंड फायरिंग की थी. चारों गोलियां उसके शरीर के अलग-अलग हिस्से में लगी. गोली लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया. एसडीपीओ शिवेंद्र ठाकुर ने 23 जनवरी को यह जानकारी पत्रकारों को दी. कहा कि 21 जनवरी को सुबह के 11 बजे कामदेव ईश्वर ने अनिल कुंवर पर फायरिंग की थी. गिरफ्तार आरोपी जरमुंडी थाना क्षेत्र के बघिया कुसुमडीह गांव का रहने वाला है. उसके पिता का नाम जगरनाथ ईश्वर है. अनिल कुंवर भी बघिया कुसुमडीह गांव का ही रहने वाला है. फायरिंग के बाद आरोपी के खिलाफ जरमुंडी थाना में थाना कांड संख्या 09/23 में आईपीसी की धारा 307/341/504/506 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था. दुमका पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई. टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर कहा कि अनिल ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए उससे 20 हजार रुपए उधार लिया था. बार-बार मांगने पर भी रुपए नहीं लौटा रहा था. गाली-गलौज तथा मारपीट पर उतारू हो जाता. गुस्से में आकर उसने फायरिंग की. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=532526&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : सीएम हेमंत सोरेन को सद्बुद्धि के लिए पारा चिकित्साकर्मियों ने किया हवन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही