Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा, सोना-चांदी के कारोबारी समेत 9 चोर गिरफ्तार

Dumka : पुलिस ने चोरी के एक मामले में सोना-चांदी के कारोबारी समेत 9 चोरों को गिरप्तार किया. 5 फरवरी को लखीकुंडी निवासी राजीव रंजन के घर में चोरी हुई थी. भुक्तभोगी ने मुफसिल थाना में मामला दर्ज कराया था. चोरों ने 45 हजार नगद रुपए, सोने-चांदी के जेवरात और एक लेपटॉप की चोरी की थी. चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई. टीम ने छापेमारी कर 9 चोरों को धर दबोचा. चोरों के पास से 35 हजार रुपए नगद, जेवरात और लैपटॉप भी बरामद किया गया. चोरों के साथ गिरफ्तार सोना-चांदी कारोबारी का नाम लाल बिहारी वर्मा है. वह चोरों से चुराए गए जेवरातों को खरीदता था. यह जानकारी एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने दी. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस ने सबसे पहले संतोष कुमार दास, विशाल कुमार मल्लाह, कौशिक कुमार मल्लाह और सूरज कुमार मल्लाह को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के क्रम में इन चारों ने राजीव रंजन के घर में चोरी की बात स्वीकार की. पुलिस को यह भी बताया कि चोरी करने में अन्य चोर भी शामिल हैं. इन चारों के निशानदेही पर शिबू कुमार, विशाल कुमार, मल्लाह, कौशिक कुमार मल्लाह, रोहित कुमार मल्लाह और सोना-चांदी दुकानदार लाल बिहारी वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में 11 फरवरी को जेल भेज दिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=548870&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : 65 एएसआई पदोन्नति पाकर बने एसआई, पारण परेड का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही