Search

 
 
 

दुमका : पीएम के दौरे को लेकर संथालपरगना में राजनीतिक सरगर्मी तेज

 
Dumka : दुमका (Dumka)- 12 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी के देवघर दौरे को देखते हुए संथालपरगना में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. झारखंड के कई दिग्गज भाजपाई पिछले 1 सप्ताह से दुमका में डेरा जमाए बैठे हैं. पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी तीन दिन पूर्व दुमका पहुंचे. 11 जुलाई की शाम केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी दुमका पहुंचे. परिसदन में सांसद सुनील सोरेन व पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने उनका स्वागत किया. पीएम के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि 12 जुलाई संथालपरगना के लिए ऐतिहासिक दिन है. बाबाधाम हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा. पीएम संथालपरगना के लिए कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने कहा कि 12 जुलाई को सुबह में 11 बजे दुमका रेलवे स्टेशन से एक स्पेशल ट्रेन देवघर के लिए रवाना होगी. देवघर में पीएम मोदी के स्वागत के लिए 13 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला भी बनेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=349312&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : संथालपरगना प्रमंडल में बढ़ रहा है वन क्षेत्र- डीएफओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही