Search

 
 
 

दुमका : रैप जवान का सड़क किनारे मिला शव

 
Dumka : दुमका (Dumka)- रैप जवान सलीम कौंगाड़ी का शव पुलिस लाइन से थोड़ी दूर सड़क किनारे बरामद किया गया. वे पुलिसलाइन में 4 वर्षों से पदस्थापित थे. सलीम खूंटी जिला के रनिया थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. मृतक के साथ काम करने वाले एक सहकर्मी के अनुसार 7 जुलाई की रात में खाना खाने के बाद वे बैरक से टहलने निकले. रात में कई घंटों बाद सूचना मिली कि दुमका-रामपुरहाट सड़क किनारे एक शव पड़ा है. वहां पहुंचने पर सलीम का शव दिखा. रात में ही सहकर्मी उन्हें लेकर अस्पताल गए. सहकर्मियों को आशंका है कि रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हुई. शव को पोस्टमार्टम के लिए फुलो झानो मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=349312&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : संथालपरगना प्रमंडल में बढ़ रहा है वन क्षेत्र- डीएफओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही