Search

 
 
 

दुमका : संथालपरगना मांझी संगठन ने मनाया सोहराय

 
Dumka : 2 जनवरी से सोहराय महापर्व की धूम शुरू हो गई है. आउटडोर स्टेडियम दुमका में संथालपरगना प्रमंडलीय ग्राम प्रधान मांझी संगठन ने सोहराय महापर्व मनाया. पर्व को मनाने के लिए संथालपरगना प्रमंडल के 6 जिलों के संथाल आदिवासी पहुंचे. परंपरागत तरीके से नाइकी बाबा सोनेलाल हेंब्रम ने पूजा-अर्चना कर आदिवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर पांच मुर्गियों की बलि भी दी गई. पूजा-अर्चना के बाद संथाल युवक-युवती मांदर की थाप पर झूमते नजर आए. यह पर्व संथालपरगना प्रमंडल के विभिन्न गांवों में इसी माह 9 से 15 जनवरी तक मनाया जाएगा. पर्व में संथाल आदिवासियों के इष्टदेव मरांग बुरु जाहेर इरा गोसाईं ऐरा मोड़ेकू तुरूयकू की आराधना की जाती है. सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. संथाल आदिवासी युवक-युवती मांदर की थाप पर नृत्य करते हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=513629&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : हेमंत सरकार में ट्रांसफर व पोस्टिंग ले चुका है उद्योग का रूप- सांसद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही