Search

दुमका : सरेशाम मुखिया की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Dumka : हंसडीहा थाना क्षेत्र के हाई स्कूल के पास जालवे पहाड़ रोड के बीच बढ़ेत पंचायत के मुखिया सुरेश मुर्मू की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. घटना देर शाम साढ़े सात बजे के आसपास की है. शुरुआती जानकारी के अनुसार अपराधियों ने मुखिया पर 6 गोली चलाई थी, जिसमें से 3 गोली उनके शरीर में लगी. बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से गोली के 6 खोखे बरामद हुए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. मुखिया के शव को फिलहाल सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रखा गया है, जहां से फूलों झानो मेडिकल कॉलेज दुमका में पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी चल रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत हैं, वहीं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस के ख़िलाफ़ लोगों में ख़ासा उबाल भी देखा जा रहा है. फिलहाल घटना पर पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है. यह">https://lagatar.in/pirtand-question-the-forests-of-parasnath-are-burning-for-eight-days-but-there-is-no-movement-in-the-department/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : सवाल : आठ दिनों से जल रहे हैं पारसनाथ के जंगल, पर विभाग में नहीं है हलचल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp