Search

 
 
 

दुमका: स्कमुस्टा ने की विश्विद्यालय के वित्त पदाधिकारी को हटाने की मांग

 
Dumka: एसपी महिला कॉलेज में सिद्दो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (स्कमुस्टा) की कार्यकारिणी की बुधवार को बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता डॉ. कश्यप बालगोविंद ने की. इसमें फुटाज अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार सिंह भी शामिल हुए. बैठक में वक्ताओं ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. बैठक में स्कमुटा के नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कराने का फैसला लिया गया. इसके लिए देवघर महाविद्यालय के सचिव ने अपने महाविद्यालय में चुनाव कराने का प्रस्ताव दिया. हालांकि चुनाव की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी. मृत शिक्षक के आश्रित को योग्यतानुसार नियोजन प्रदान करने, प्रोमोशन, पीएचडी इन्क्रीमेंट पर चर्चा की गयी. बैठक में विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी का शिक्षकों के प्रति अमर्यादित व्यवहार की निंदा प्रस्ताव पारित किया गया. और कुलपति से उन्हें पद से हटाए जाने की मांग की गई. इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-angry-parents-created-ruckus-in-mgm-school-police-got-ordered/25883/">बोकारो

: आक्रोशित अभिभावकों ने एमजीएम स्कूल में किया हंगामा, मंगवानी पड़ी पुलिस

कार्यकारिणी की बैठक में और क्या हुआ ?

बैठक में कहा गया कि, प्रश्न पत्र सेटिंग में प्राचार्य के द्वारा शिक्षकों प्रताड़ित करना बन्द किया जाय. विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर वरीयता सूची को प्रकाशित कर, उसके आधार पर ही किसी पद पर चयन किया जाना चाहिये. शिक्षक नॉन टीचिंग कार्य नहीं करेंगे. परीक्षा सम्बंधित कार्य का प्राथमिक का भुगतान शीघ्र करने की मांग की गयी. शिक्षकों की सबसे बड़ी समस्या पीएचडी इंक्रीमेंट एवं पेंशन को लेकर बतायी गयी और इसको लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी गयी. डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि, विश्वविद्यालय को सरकार से संवाद कर शिक्षकों के समस्या के समाधान के लिए पहल करना होगा. अन्यथा शिक्षक अब सड़क पर उतरकर अपनी समस्या के समाधान के लिए आवाज बुलंद करेंगे. बैठक का संचालन डॉ राकेश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन कमल किशोर सिंह ने किया. बैठक में डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ सिदाम सिंह मुंडा, डॉ एसएन बोंडिया, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ हनीफ, डॉ महेश कुमार सिंह, अनमोल अमर बाबा, राजीव करकट्टा, डॉ अनूप कुमार साह, डॉ रणजीत कुमार सिंह, डॉ अमिता ईश्वर मरांडी, डॉ राणा प्रताप आदि शामिल हुए. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-private-school-association-holds-meeting-to-open-offline-school-in-dhanbad/25160/">झारखंड

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने धनबाद में ऑफलाइन स्कूल खोलने को लेकर बैठक
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही