Dumka : सदर एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी के सुरक्षा गार्ड 39 वर्षीय जतन हांसदा की 25 जनवरी को हृदयगति रुकने से मौत हो गई. 26 जनवरी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पुलिस लाइन लाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों व जवानों ने अंतिम विदाई दी गई. शव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक घर पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना अंतर्गत नारायणपुर गांव में किया जाएगा. शव को उनके गांव भेज दिया गया है. वे करीब अढ़ाई साल से एसडीपीओ के सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे तथा दुमका के बंदरजोड़ी में पत्नी, एक बेटा और बेटी के साथ रहते थे. 25 जनवरी की देर रात सीने में दर्द उठने के बाद पीजेएमसीएच लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=537091&action=edit">यह
भी पढ़ें : दुमका : सीएम हेमंत सोरेन ने अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर का किया उद्घाटन [wpse_comments_template]
दुमका : एसडीपीओ के सुरक्षा गार्ड की हृदयगति रुकने से मौत

Leave a Comment