Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : शिवगंगा में डूबे युवक की तलाश जारी

Dumka : बासुकीनाथ के शिवगंगा में डूबे 19 वर्षीय युवक की तलाश जारी है. उसे डूबे 24 घंटे से ज्यादा का वक्त हो चुका है. युवक 12 फरवरी को शिवगंगा में नहाने उतरा था, अचानक डूब गया. तलाश के लिए देवघर से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई. 12 फरवरी को रात में भी उसकी तलाश की गई, लेकिन अता-पता नहीं चला. युवक का नाम बिहार के बौंसी थाना क्षेत्र के हेठनीमा गांव निवासी कैलाश राउत के पुत्र चंदन कुमार है. वह अपने फूफा दारा सिंह से मिलने बासुकीनाथ आया था. फूफा का घर बासुकीनाथ के बाखरटोला में है. 12 फरवरी को वह सुबह करीब 11 बजे शिवगंगा में स्नान करने गया. नहाते समय डूब गया. साथ में स्नान कर रहे लोगों ने उसे डूबते देखा. लोगों के हल्ला करने पर स्थानीय लोग तालाब किनारे जुट गए. कुछ स्थानीय तैराक तत्काल पानी में उतरकर तलाश शुरू की. इसी बीच जानकारी पाकर बासुकीनाथ मंदिर प्रभारी आशुतोष ओझा, जरमुंडी एसडीपीओ शिवेंद्र व एएसआई कृष्ण कन्हैया दुबे और थाना प्रभारी दयानंद साह भी घटनास्थल पर पहुंचे. जरमुंडी थाना के एएसआई कृष्ण कन्हैया दुबे भी वर्दी उतारकर शिवगंगा में तलाश करने उतरे. जानकारी पाकर राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी शिवगंगा तट पर पहुंचे. डीसी रविशंकर शुक्ला ने एनडीआरएफ की टीम को सूचित किया. दोपहर 3 बजे के बाद एनडीआरएफ की टीम शिवगंगा में युवक की तलाश शुरू की. 13 फरवरी को भी खबर लिखे जाने तक उसकी तलाश जारी थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=552200&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा, सोना-चांदी के कारोबारी समेत 9 चोर गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही