Search

 
 
 

दुमका: महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म के आरोप में SIRB जवान गिरफ्तार

 
Dumka: दुमका पुलिस ने बुधवार को महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म के आरोप में स्पेशल इंडियन रिजर्व बटालियन के जवान को गिरफ्तार किया. महिला थाना पुलिस ने नकटी स्थित होमगार्ड के प्रशिक्षण केंद्र से दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार के आरोपी जवान को गिरफ्तार किया.

आरोपी जवान गोड्डा का है

जानकारी के अनुसार आरोपी SIRB जवान नवीन मालतो गोड्डा के सुंदरपहाड़ी का निवासी है. महिला सिपाही की शादी हो चुकी है. रिश्ते में अनबन हो जाने की वजह से उसने सामाजिक रूप से पति से तलाक ले लिया है. दो साल पहले महिला की जवान से दोस्ती हुई थी. दोस्ती प्यार में बदल गई और आरोपी जवान ने शादी का झांसा देकर उसे जाल में फंसा लिया. उसे पत्नी का दर्जा देते हुए एसपी कॉलेज के पीछे एक मकान में दोनों साथ रहने लगे. इस बीच जवान ने महिला के बैंक खाते से छह लाख की निकासी भी कर ली. लगातार दुष्कर्म के बाद वह उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी करने लगा. इसे भी पढ़ें- चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-cataract-operation-of-22-people-took-place-in-the-camp-organized-in-the-city-council-office/">चक्रधरपुर

: नगर परिषद कार्यालय में आयोजित शिविर में 22 लोगों का हुआ मोतियाबिंद ऑपरेशन

जवान ने शादी करने से इनकार कर दिया

बताया जाता है जब पीड़िता ने जवान पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया. पीड़िता सोमवार को सीधे महिला थाने गई और प्रभारी प्रियंका कुमारी को सारी बात बताई. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने मंगलवार की शाम जवान को नकटी से नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया. थाना लाने के बाद उसकी हालत खराब हो गई तो पुलिस अभिरक्षा में रात को मेडिकल क़ॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड में उसे भर्ती कराया गया. बुधवार को उसे अस्पताल से छुटटी दिलाकर जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी प्रियंका ने बताया कि जवान के खिलाफ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें- बिष्टुपुर">https://lagatar.in/the-crook-ran-away-by-snatching-the-mobile-near-bistupur-beldih-church-school/">बिष्टुपुर

बेल्डीह चर्च स्कूल के पास मोबाइल छीनकर भागा बदमाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही