Search

 
 
 

दुमका : आदिवासी नाबालिग लड़की हत्याकांड में एसआईटी का गठन- एसपी

 
Dumka : आदिवासी नाबालिग लड़की हत्याकांड में एसआईटी का गठन कर दिया गया है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया है. उसे 4 सितंबर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. यह जानकारी एसपी अंबर लकड़ा ने पत्रकारों को दी. उन्होंने कहा कि एसआईटी टीम की नेतृत्व डीएसपी (मुख्यालय) विजय कुमार कर रहे हैं. पुलिस हर बिंदुओं पर हत्याकांड की जांच कर रही है. यह पता चला है कि युवती और आरोपी का पहले से रिलेशनशिप था. आरोपी शिकारीपाड़ा का रहने वाला है. वह ओपी थाना क्षेत्र के श्रीअमड़ा गांव में रहता था. मृतका अपनी मौसी के घर रहती थी. मामले में एसटी-एससी व पोस्को एक्ट के तहत बलात्कार, हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने का  मामला दर्ज किया गया है. पुलिस जल्द चार्जसीट तैयार कर कोर्ट में पेश करेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=409817&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : आदिवासी नाबालिग लड़की की हत्या- बीजेपी परिवार वालों को तीस लाख की सहायता देगी- निशिकांत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही