Search

 
 
 

दुमका : बेटे ने मां की सब्बल मारकर कर दी हत्या

 
 ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
Dumka : दुमका जिले के मंझलाडीह गांव में एक बेटे ने सब्ब्ल से मार कर अपनी मां की हत्या कर दी. गांव वालों ने आरोपित बेटे को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. बताया जाता है कि 55 वर्षीया रूबिका बीबी के पति की कुछ साल पहले हो गई थी. वह अपने चार बेटों में छोटे बेटे के साथ रहती थी, जबकि मानुर अंसारी समेत तीन बेटे अलग रहते थे. घटना के समय छोटा बेटा घर पर नहीं था. इस बीच मानुर अंसारी अपनी मां के पास पहुंचकर झगड़ने लगा. इस दौरान अपने साथ लाए लोहे के सब्बल से मार कर मां रूबिका की जान ले ली. मां की चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ कर जमकर पीटा और पेड़ से बांध कर पुलिस को घटा की सूचना दी. बाद में पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. 8 जुलाई को पुलिस पूछताछ में आरोपित ने हत्या के पीछे संपत्ति का विवाद बताया है. पुलिस ने पूछताछ कर आरोपित को जेल भेज दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=672450&action=edit">यह

भी पढ़ें: दुमका: रस्सी से बंधा महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही