Search

 
 
 

दुमका : दसवें शहादत दिवस पर याद किये गये एसपी अमरजीत बलिहार

 
Dumka : शहीद एसपी अमरजीत बलिहार के दसवें शहादत दिवस पर दुमका पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई. दुमका एसपी अंबर लकड़ा, एसडीपीओ सदर मो.नूर मुस्तफा अंसारी, डीएसपी (मुख्यालय) विजय कुमार, परिचारी प्रवर प्रमोद कुमार सिंह, पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन व पुलिस लाइन के पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने वीर शहीद अमरजीत बलिहार की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. एसपी अंबर लकड़ा ने कहा कि शहीद अमरजीत बलिहार की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा. पूरे पुलिस महकमे को अपने शहीदों पर गर्व है. [caption id="attachment_685997" align="alignnone" width="135"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/SAHEED-SP-135x300.jpg"

alt="" width="135" height="300" /> शहीद एसपी अमरजीत बलिहार की तस्वीर[/caption] [caption id="attachment_685999" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/POLICE-SRADHANJALI-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि देते पुलिस जवान[/caption]

   2013 में नक्सलियों ने घात लगाकर किया था हमला

दरअसल घटना आज से 10 साल पूर्व 2 जुलाई 2013 को पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार दुमका में पुलिस उपमहानिरीक्षक की बैठक में भाग लेने के बाद सुरक्षाकर्मियों के साथ पाकुड़ लौट रहे थे. तभी काठीकुंड थाना क्षेत्र के जमनी गांव के पास घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया था. इसमें एसपी बलिहार समेत छह पुलिस जवान शहीद हो गए थे. इस मामले में काठीकुंड के तत्कालीन थाना प्रभारी अशोक कुमार के बयान पर सात नामजद सहित करीब 35 नक्सलियों के खिलाफ हत्या और सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज़ किया गया था. इस घटना ने झारखण्ड समेत पूरे देश को हिला दिया था. यह">https://lagatar.in/dumka-dead-body-a-woman-tied-with-rope-recovered-police-engaged-in-investigation/">यह

भी पढ़ें : दुमका: रस्सी से बंधा महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही