Search

 
 
 

दुमका : युवा दिवस के अवसर पर खेलकूद एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

 
Dumka : स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है. उनकी जयंती को देखते हुए पर्यटन कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग और युवा कार्य निदेशालय ने इंडोर स्टेडियम दुमका में चित्रांकन, निबंध और भाषण समेत स्पोर्ट्स क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया. प्रतियोगिता में दुमका समेत अन्य जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया. उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी तूफ़ान कुमार पोद्दार और जिला खेलकूद संघ के अध्यक्ष उमाशंकर चौबे ने संयुक्त रूप से किया. इंडोर स्टेडियम के अलावा क्विज़ एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन सिद्हो कान्हो विश्वविद्यालय में भी किया गया. इंडोर स्टेडियम में प्रतियोगिता के समापन के बाद विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर रांची रवाना कर दिया गिया. प्रतिभागी 11 जनवरी को रांची के आर्यभट्ट एकेडमी में युवा दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=520068&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : बीआरसी कर्मी के बंद घर में चोरी, प्राथमिकी दर्ज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही