Search

 
 
 

दुमका : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एसटी आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड में अनुसूचित जनजाति (पहाड़िया समुदाय) की नाबालिग किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था.
 

Dumka : दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड में अनुसूचित जनजाति (पहाड़िया समुदाय) की नाबालिग किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था.

 

Uploaded Image

इस मामले पर एसटी आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. जिसमें कहा गया है कि इस मामला में एसटी आयोग से शिकायत की गई थी. सूचना के बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने गंभीरता लिया है. आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा के निर्देश पर कार्रवाई की गई है.

 

एसटी आयोग ने मांगा सात दिन में रिपोर्ट

मालूम हो कि यह घटना 25 अगस्त की है. जहां रात में यह घटना घटी थी. काठीकुंड थाना क्षेत्र में पांच युवकों ने नाबालिग पहाड़िया किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. इस घटना को लेकर 27 अगस्त को आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी. इसके बाद आयोग के उप सचिव योगेंद्र पी. यादव द्वारा दुमका जिले के उपायुक्त एवं जिला पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया था.

 

सात दिनों में कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. आयोग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर जवाब नहीं दिया गया, तो संबंधित अधिकारियों को समन जारी किया जा सकता है. इस मामले को लेकर एसटी आयोग निगरानी कर रहा है. दोषियों के विरुद्ध शीघ्र व ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य प्रशासन से उम्मीद करता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही