Dumka : दुमका (Dumka)- इंडियास्गो आइकन अवार्ड्स 2022 में दुमका निवासी सुकन्या चौधरी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी. इंडियास्गो आइकन अवार्ड्स का आयोजन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 2 मई को किया जाएगा. इंडियास्गो राष्ट्रीय स्तर का फैशन शो और नृत्य कार्यक्रम है. इसमें बॉलीवुड अभिनेता शिवा रंदानी, वीएन स्मार्ट मीडिया के निर्देशक विजेंद्र गोस्वामी समेत फैशन जगत के नामी-गिरामी हस्ती भाग लेंगे. सुकन्या शो में फैशन वॉक और डांस प्रस्तुत करेंगी. दुमका निवासी सुकन्या फेमस डांस एकेडेमी की संचालिका है. सुकन्या 2019 में भी गोवा में आयोजित फैशन व नृत्य प्रतियोगिता में भी झारखंड का नाम रोशन कर चुकी है. उन्हें वर्ष 2020 में दिल्ली में आयोजित नारी एक शान राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी फेस आइकन ऑफ द ईयर का खिताब मिला था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=298626&action=edit">यह
भी पढ़ें : दुमका : पंचायत सदस्य पद के लिए 27 प्रत्याशियों ने किया नामांकन [wpse_comments_template]
दुमका : इंडियास्गो आइकन अवार्ड्स में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी सुकन्या चौधरी

Leave a Comment