Search

 
 
 

दुमका : संत मेरी चर्च में रात के वक्त 15 खरगोशों की संदिग्ध मौत

 
Dumka : साहेबगंज : (Dumka) - गोपीकांदर प्रखंड के संत मेरी चर्च में 22 जुलाई की रात अचानक एक साथ 15 खरगोशों की संदिग्ध मौत हो गई. 23 जुलाई की सुबह चर्च परिसर में संचालित संत जोसेफ स्कूल के छात्र खरगोश के बाड़े को साफ करने गए तो मरे खरगोशों को देखा. संत जोसेफ स्कूल के शिक्षक संतोष टुडू ने बताया कि खरगोश कैसे मरे, ये पता नहीं चल पाया है, लेकिन सभी खरगोशों के सिर में नुकीले जख्म हैं? इससे आशंका है कि बाहरी लोगों ने घटना को अंजाम दिया है. कुछ खरगोश नाली में भी मरे पड़े थे. चर्च में कुल 19 खरगोश हैं, जिसमें 15 की मौत हुई है. थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता ने बताया कि मामले की सूचना मिली है. जांच की जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=363847&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही