Search

 
 
 

दुमका : दुर्गा पूजा मेले में झपटमार सक्रिय, दो महिलाओं के गले से झपटी सोने की चेन

 
Dumka : दुर्गा पूजा मेले में झपटमारों की नजर सोने की जेवरातों पर है. दुर्गा स्थान मंदिर में 3 अक्टूबर अष्टमी तिथि को पूजा करने गई दो महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन झपट लिए. अष्टमी तिथि को इस मंदिर में महिला श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ होती है. झपटमारों ने इसी भीड़ का फायदा उठाया. झपटमार फरार है, पुलिस तलाश रही है. दुमका शहरी क्षेत्र में विभिन्न जगहों में लगे मेले से सोने की चेन की चेन झपटे जाने का ये छठा मामला सामने आया है. दुर्गा स्थान मंदिर से चार महिलाओं और धर्म स्थान मंदिर से दो महिलाओं की चेन झपटे गए. विभिन्न दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि मेले में पुलिस जवान अभी तक तैनात नहीं किए गए हैं. मेले में झपटमारों को सक्रिय देखकर महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की तैनाती जरूरी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=430271&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : डायन होने की आशंका में तीन महिलाओं समेत एक पुरुष को गर्म रॉड से दागा, 6 आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही