Search

 
 
 

दुमका : संथालपरगना प्रमंडल में तसर सिल्क दे सकती है रोजगार- उपायुक्त

 
Dumka : इंडोर स्टेडियम दुमका में उद्योग विभाग के हस्तकरघा रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय ने रेशम उत्पादकों का एकदिवसीय प्रमंण्डलस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया. कार्यशाला का उद्घाटन उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि दुमका जिले के साथ-साथ पूरे संथालपरगना प्रमंडल में तसर सिल्क लोगों को रोजगार दे सकती है. सभी को एक साथ मिलकर कार्य करने से बेहतर रिजल्ट सामने आएंगे. तसर उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने की भी आवश्यकता है. योजनबद्ध तरीके से इस दिशा में कार्य करने की जरूरत है. उपायुक्त ने कहा कि तसर सिल्क से निर्मित उत्पादों का व्यापक प्रचार- प्रसार किया जाएगा. प्रमंडल के प्रमुख मॉल एवं दुकानों में भी तसर सिल्क से बने कपड़े रखे जाएंगे. कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि एसएसबी कमांडेंट ने कहा कि दुमका जिले में तसर उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं. तसर संथालपरगना की बड़ी पूंजी है, जो देश-विदेश में अपनी पहचान बना सकती है. इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा. तसर उत्पादन के क्षेत्र में दुमका जिले की अपनी अलग पहचान है. सभी योगदान दें तो तसर उत्पादन के क्षेत्र में इस जिले की ख्याति और फैलेगी. कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जंगल  और तसर का आपस में मजबूत रिश्ता है. वन विभाग और रेशम विभाग मिलकर कार्य करे तो तसर सिल्क उत्पाद को बढ़ाया जा सकता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=251598&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : कार ने बाइक में  मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही