Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : घड़ा उतार प्रतियोगिता में लोंगोंपहाड़ी की टीम विजेता

Dumka : घड़ा उतार प्रतियोगिता के साथ ही यज्ञ मैदान में आयोजित नवरात्रि मेला का समापन 6 अक्टूबर को हो गया. इस प्रतियोगिता में फिसलननुमा खंभे के शीर्ष पर एक पीतल का घड़ा बांध दिया जाता है. प्रतिभागी टीमें घड़ा को उतारने की कोशिश करते हैं. जो टीमें उतार लेती है, उसे विजेता घोषित किया जाता है. प्रतियोगिता में कुल 17 टीमों ने भाग लिया. खंभे की लंबाई चालीस फीट थी. एक टीम में 15 सदस्य थे. अलग-अलग टीमें घड़ा उतारने की कोशिश की. कुछ टीम के सदस्य घड़ा को छूकर ही लौट आई. लोंगोंपहाड़ी की टीम को घड़ा उतारने में सफलता मिली. इस टीम के नेतृत्वकर्ता सुरेश बास्की थे. प्रतियोगिता देखने के लिए यज्ञ मैदान में हजारों दर्शक जुटे थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=434750&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने छऊ नृत्य प्रस्तुत कर बांधा समां [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही