Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका :  भीड़ ने प्रेमी युगल को बांधा, फि‍र जूते की माला पहनाकर घुमाया

Advertisement
Advertisement
 Dumka : दुमका जिले के शिकारीपाड़ा में शादी-शुदा महिला को दूसरे गांव के युवक से प्यार करना भारी पड़ गया. ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पहले बांधा, फिर जूते-चप्पल की माला पहना कर घंटों घुमाया. घटना मंगलवार, 5 अप्रैल की है. ग्रामीणों ने दोनों को रात भर बांधकर रखा. सूचना मिलने पर बुधवार को पुलिस ने गांव में पहुंचकर दोनों को मुक्‍त कराया. शिकारीपाड़ा थाने की पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि सिमानीजोर गांव के ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को अपने कब्जे में रखा है. वहां जाने पर सारा वाकया मालूम हुआ. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शादीशुदा महिला दो बच्चों की मां है. उसका बगल के गांव हथवारी के युवक अगस्टीन मुर्मू के साथ प्रेम संबंध था. अगस्टीन भी शादीशुदा है और 3 बच्चे का पिता है. महिला का पति जब काम पर जाता तो अगस्टीन उसके घर में घुस जाता. मंगलवार को दोनों को पकड़ा गया. गांव के लोग पंचायत कर मामला सुलझाने का प्रयास कर रहे थे. पुलिस  ने गांव वालों को समझाया और प्रेमी युगल को थाने ले गई.

वीडियो वायरल होने पर पुलिस को मिली जानकारी

प्रेमी युगल को बांधकर जूते-चप्‍पल पहनाकर घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी हुई. शिकारीपाड़ा थाने के एसआई सुगना मुंडा ने कहा कि पुलिस युवक व युवती को पकड़कर लाई है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. दोनों को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=283704&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका: हाइवा की चपेट में आए शादी से लौट रहे टेंपो सवार, 11 घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही