Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : मतपेटी मरम्मत व रंग-रोगन जल्द निपटाने के आदेश

Advertisement
Advertisement
Dumka : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर बैठक की गई. बैठक में उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां जैसे विभाग को भेजे जाने वाले प्रतिवेदन, मतपेटी मरम्मत व रंग-रोगन समेत अन्य कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने के आदेश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए. उपायुक्त ने चुनाव कराने वाले कर्मचारियों को आवास समेत अन्य व्यवस्था से संबंधित ब्लू प्रिंट तैयार करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए. उन्होंने ये निर्देश भी दिया कि जिले के सभी बीडीओ से वार्तालाप कर कम्युनिकेशन प्लान तैयार किया जाए, जिससे चुनाव के दौरान परेशानी न हो. उपायुक्त ने बैठक के दौरान 15 वें वित्त आयोग की राशि से किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की. यह भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=202192&action=edit">दुमका

के भुरभुरी पुल की बदहाली से यात्री बेहाल  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही