Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : शहर में बिजली व पेयजल संकट दूर करने का सांसद ने अधिकारियों को दिया निर्देश

Dumka : दुमका सांसद सुनील सोरेन ने 24 अप्रैलि को विद्युत विभाग और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के साथ परिसदन में बैठक की. बैठक में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता गोपाल प्रसाद वर्णवाल और कार्यपालक अभियंता अमिताभ बच्चन सोरेन उपस्थित थे. दोनों अधिकारियों से उन्होंने दुमका लोकसभा क्षेत्र में विद्युत विभाग के चल रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की. सांसद ने दोनों अधिकारियों से कहा कि इस भीषण गर्मी में विद्युत व्यवस्था की स्थिति लचर है. शाम के समय छात्र-छात्राओं के पढ़ने का समय बिजली गुल रहती है. बिजली सप्लाई बाधित रहने से जलापूर्ति में भी बाधा पहुंच रही है. बिजली समस्या जल्द से जल्द दूर की जाए. बिजली विभाग की बैठक के बाद सांसद ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सह दुमका नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गंगाराम ठाकुर के साथ बैठक की. उन्होंने इन पदाधिकारी से हर घर नल जल योजना के विकास प्रगति की जानकारी ली. सांसद ने उनसे कहा कि यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, इसे जल्द पूरा करें. साथ ही शहरी जलापूर्ति पिछले कुछ दिनों से अनियमित हो गई है उसे जल्द ठीक करें. दोनों विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सांसद ने कहा कि बिजली और पानी जनता की बुनियादी आवश्यकता है. दोनों व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है. दोनों विभाग के अधिकारियों को स्थिति में सुधार लाने को कहा गया है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह मुन्ना, भाजपा महामंत्री दीपक स्वर्णकार, गुंजन मरांडी, वार्ड पार्षद मनोज कुमार समेत भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=596429&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमकाः बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरा मूलवासी सदान मोर्चा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही