Search

 
 
 

दुमका : पारा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल का स्वास्थ्य सेवा पर पड़ा असर

 
Dumka : स्वास्थ्य कर्मचारी संघ तथा एएनएम जीएनएम संघ के आह्वान पर अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. पारा चिकित्साकर्मी नियमित करने की मांग को लेकर  सिविल सर्जन कार्यालाय के बाहर धऱना पर बैठे हैं. हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवा पर असर पड़ा है. इस संबंध में फूलो झान्हो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीजेएमसीएच) के सुपरीटेंडेंट अनुकरण पूर्ति ने बताया कि हड़ताल का असर जरूर पड़ा है. स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है, ऐसा कहना बेमानी होगा. स्वास्थ्यकर्मियों की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. आउटसोर्सिंग स्टाफ से कामकाज लिया जा रहा है. हड़ताल के कारण अस्पताल और आउटसोर्सिंग कर्मियों पर कार्य भार बढ़ गया है. हड़ताल लंबा खींचने पर आगे चलकर स्वास्थ्य सेवा चरमराएगी. किसी भी व्यक्ति के काम करने की सीमा है. लगातार काम करना बोझिल हो जाता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=537091&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : सीएम हेमंत सोरेन ने अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर का किया उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही