Search

 
 
 

दुमका : बेटे के हाथों मां को पीटते देख बीच-बचाव करने आई महिला को लगा चाकू, मौत

 
Dumka : दुमका (Dumka)- कलयुगी बेटे के हाथों एक मां को पीटते देख बचाव करने आई महिला की मौत चाकू लगने से हो गई. मामला दुमका नगर थाना के मोचीपाड़ा की है. पप्पू दास नामक युवक 16 जून को अपनी मां की पिटाई कर रहा था. पड़ोसी रीना देवी से रहा नहीं गया. उसने बीच-बचाव की कोशिश की. बीच-बचाव करना उनके लिए जानलेवा साबित हुआ. पप्पू दास ने चाकू से प्रहार कर रीना समेत तीन लोगों को जख्मी कर दिया. आनन-फानन में स्थानीय लोग घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 18 जून की दोपहर रीना देवी की मौत हो गई. चाकू आरोपी पप्पू दास की मां मालती देवी, पड़ोसी सूरज दास और सोहन दास को भी लगा. तीनों का इलाज चल रहा है. चाकूबाजी के दौरान पप्पू दास भी घायल हुआ था. पुलिस की देखरेख में उसका भी इलाज चल रहा है. रीना दास के पति निर्मल दास के बयान पर पुलिस ने पप्पू दास के खिलाफ पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=333530&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : हरणाकुंडी नटी घाटों पर खनन विभाग की छापेमारी, अवैध बालू जब्त [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही