Search

 
 
 

दुमका : बीआरसी कर्मी के बंद घर में चोरी, प्राथमिकी दर्ज

 
Dumka : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखीकुंडी स्थित घर में चोरों ने जामा बीआरसी में कार्यरत अजय कुमार यादव के घर में चोरी की. भुक्तभोगी को 6 जनवरी की सुबह रांची से वापस लौटने पर चोरी होने का पता चला. घर के अंदर जाने पर सामान बिखरा देखा. वे शिक्षा विभाग की एकदिवसीय ट्रेनिंग में रांची गए थे. इसी बीच चोरी हो गई. चोर दीवाल फांदकर घर में घुसे. चोरी हुए सामानों में लैपटॉप, टीवी और नगद पांच हजार रुपए शामिल हैं. घर में उनके साथ एक सहकर्मी भी रहते हैं, जो फिलहाल छुट्टी पर गांव गए हैं. उनके बक्से का भी ताला टूटा मिला. चोरों ने सहकर्मी के भी लैपटॉप चुराए. गांव से लौटने पर ही पता चलेगा कि उनके बक्से से किन-किन सामानों की चोरी हुई? भुक्तभोगी ने मुफस्सिल थाने में 6 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=519080&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : यंगस्टर ने 8 विकेट से एलएजे एकेडेमी को हराया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही