Search

 
 
 

दुमका :  ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम

 
Dumka : जामा थाना क्षेत्र में कैराबनी-हरिपुर मुख्य मार्ग पर 20 सितंबर की सुबह 9 बज़े के करीब ईंट लदे ट्रैक्टर और बाइक में ज़ोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक पर ही सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से जख़्मी हुआ है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.  मौके पर 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया. तीनों युवकों को दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं मृतकों के शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरु हुई. मृतक युवक की पहचान जामा के कदमा गांव निवासी 19 वर्षीय सोनालाल राय और जरमुंडी के सीतपहाड़ी गांव के रहने वाले 17 साल के विकास कुमार राय के रूप में हुई. घायल 18 वर्षीय कृष्ण कुमार राय भी जरमुंडी के सीतपहाड़ी गांव का निवासी है. पूरी घटना घायल कृष्ण कुमार राय की जुबानी घायल कृष्ण कुमार राय का कहना है कि वह अपने रिश्तेदार विकास कुमार राय के साथ नाना के घर जामा के कदमा गांव में मनसा पूजा की प्रतिमा विसर्जित करने आया था. सोमवार की रात प्रतिमा विसर्जित कर लौटने वाला था, पर परिवारवालों ने रात होने के कारण रोक लिया. मंगलवार 20 सितंबर की सुबह ममेरा भाई सोनालाल राय बाइक से दोनों को छोड़ने जरमुंडी के सितपहाड़ी के लिए निकल पड़ा. इस बीच जामा के कैराबनी के ऊपरबहियार गांव के पास ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया. सोनालाल राय व विकास राय की मौके पर मौत हो गई, जबकि कृष्ण कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गया. यह">https://lagatar.in/criminals-shot-policeman-for-opposing-robbery-in-dumka/">यह

भी पढ़ें : दुमका में लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने पुलिसकर्मी को मारी गोली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही