Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : आदिवासी नाबालिग लड़की हत्याकांड- परिजनों से मिले बसंत व नलिन सोरेन, 9 लाख का चेक सौंपा

Advertisement
Advertisement
Dumka : दुमका विधायक बसंत सोरेन और शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन ने 7 सितंबर को रानेश्वर प्रखंड के एक गांव में जिस नाबालिग आदिवासी लड़की की हत्या हुई थी उसके परिजनों से मुलाकात कर 9 लाख रुपये का चेक सौंपा. पूर्व में इस परिवार को जिला प्रशासन ने भी 1 लाख रुपए का चेक सौंपा था. इससे पूर्व दोनों विधायकों ने दुमका के ही पेट्रोल छिड़ककर जला दी गई नाबालिग लड़की के परिजनों से भी मुलाकात की. बसंत सोरेन ने कहा कि दोनों घटनाओं की जितनी निंदा की जाए कम है. सरकार दोनों मृतका के परिजनों के साथ खड़ी है. अब तक दोनों परिवारों को दस लाख रुपए की सहायता दी गई है. ऐसी घटनाओं की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसके लिए वह डीआईजी,  डीसी और एसपी के साथ बैठक करेंगे. विधायक बसंत सोरेन बीजेपी नेताओं पर भी बरसे. कहा कि लाश पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. कोई अपने परिवार का सदस्य खोया है. यह समय राजनीति करने की नहीं है, सहानुभूति जताने की है. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वे दिल्ली से चौपड़ पर सवार होकर आए तथा अनर्गल बयानाबाजी कर उसी चौपड़ से वापस दिल्ली लौट गए. उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त को दुमका की एक नाबालिग बेटी को सिरफिरे युवक ने सोई अवस्था में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया. आग में बुरी तरह झुलसी इस नाबालिग की इलाज के दौरान रांची स्थित रिम्स में निधन हो गया. वहीं दूसरी आदिवासी नाबालिग बेटी की यौन शोषण के बाद हत्या कर शव पेड़ से झूला दिया गया. दोनों घटनाओं के आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=411127&action=edit">यह

भी पढ़ें : आदिवासी नाबालिग लड़की के परिजनों से मुलाकात करते विधायक बसंत सोरेन और नलिन सोरेन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही