Search

 
 
 

दुमका : हर्षोल्लास से मनाया जा रहा सोहराय पर्व

 
Dumka : दो दिवसीय सोहराय पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. दिशोम मांझीथान और जाहेरथान समिति ने इसका आयोजन किया है. 6 जनवरी को दिशोम मांझी थान में पूजा-अर्चना की गई. आदिवासी युवक-युवतियां डीसी चौक से इंडोर स्टेडियम तक मुख्य मार्ग में मांदर की थाप पर परंपरागत नृत्य किए. नृत्य कार्यक्रम देर रात तक जारी रहेगा. इसके बाद खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया. पर्व में मुख्य अतिथि संथालपरगना प्रक्षेत्र के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल थे. उन्होंने भी मांझी थान में पूजा-अर्चना की. विशिष्ट अतिथि डॉ. एएम सोरेन, विद्युत कार्यपालक अभियंता अमिताभ सोरेन, थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह, विधायक प्रतिनिधि दिनेश मुर्मू, ईडीएम अमरदीप हांसदा, खेलकूद संघ के उमाशंकर चौबे थे. पर्व के दूसरे दिन 7 जनवरी को इंडोर स्टेडियम में संथाली नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. पर्व के आयोजन में दिसोम मांझी थान के अध्यक्ष बालेश्वर हेंब्रम, संरक्षक चंद्रमोहन हांसदा, अजय हेंब्रम, विशाल मरांडी, सीमांत हांसदा, निखिल मुर्मू, बालकिशोर टुडू, प्रेम हांसदा, शिवशंकर सोरेन, सुभाष चन्द्र सोरेन, रामजीत हेंब्रम, राम हांसदा, फिलिप सोरेन, सीताराम सोरेन, स्टेनली हेंब्रम की सराहनीय भूमिका है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=519080&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : यंगस्टर ने 8 विकेट से एलएजे एकेडेमी को हराया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही