Search

 
 
 

दुमका : दो बाइक चोर देसी कट्टा के साथ धराए, जेल भेजे गए

 
Dumka : जरमुंडी थाना क्षेत्र के नीचे बाजार में ग्रामीणों ने दो बाइक चोरों को देसी कट्टा के साथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. घटना रविवार दोपहर की है. दोनों युवक नीचे बाजार के पास प्रभात गण गैराज के पास बाइक चोरी करने की फिराक में थे. तभी उन पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई और लोगों ने खदेड़ कर उन्हें दबोच लिया. दोनों ने अपना घर जरमुंडी थानाक्षेत्र के बरगो व खैराबांध बताया. ग्रामीणों ने पहले उनकी जमकर पिटाई की. फिर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस दोनों की तलाशी ली, तो एक युवक के पास से देसी कट्टा बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस उन्हें पकड़कर थाना ले गई. कागजी प्रक्रिया के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-bike-riding-technician-dies-in-road-accident-in-palojari/">देवघर

: पालोजारी में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार टेक्निशियन की मौत
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही