Dumka : दुमका (Dumka)- नगर थाना क्षेत्र के बोरीपाड़ा में एक बंद घर में आग लग गई. घर में दो गैस सिलेंडर रखा था. सिलेंडर में आग लगते ही ब्लास्ट हुआ. ब्लास्ट की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई. सिलेंडर का मलवा घर से आधा किलोमीटर दूर जाकर गिरा. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घर से आग की लपटें निकलते देख पड़ोसी आग बुझाने लगे. इसी बीच सिलेंडर ब्लास्ट किया. ब्लास्ट होने से घर के छत पर लगा करकट और सिलेंडर का मलवा आधा किलोमीटर दूर जाकर गिरा. मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए. वार्ड पार्षद कौशलेंद्र कुमार ने आग लगने की सूचना नगर थाना को दी. सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की दो दमकल घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया. आग लगने के कारण का पता नहीं चला है. घटना के वक्त घर में कोई नहीं था. मकान मालिक दिनेश साह का दुकान है. वे दुकान में थे. दिनेश साह के अनुसार घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=340183&action=edit">यह
भी पढ़ें : दुमका : एसपी कॉलेज आदिवासी हॉस्टल में रैगिंग के नाम पर छात्रों को नंगा कर पीटा [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : दुमका : एसपी कॉलेज आदिवासी हॉस्टल में रैगिंग के नाम पर छात्रों को नंगा कर पीटा [wpse_comments_template]
Leave a Comment