Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत दो की मौत

Dumka : नव वर्ष के पहले दिन 1 जनवरी को जिले में अलग-अलग दो सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए. दोनों घटना गोपीकांदर थाना क्षेत्र की है. पहली घटना में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई. पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका ले आई. दूसरी घटना गोपीकांदर थाना क्षेत्र में ही दुर्गापुर गांव के समीप घटी. इस घटना में कोयला लदा हाइवा की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मृत युवक की पहचान मजडीहा गांव निवासी अभिराम मरांडी के रूप में हुई है. घायल युवक विनोद गोपीकांदर थाना क्षेत्र के मजडीहा गांव में घर जमाई बनकर रहता है. मूलरूप से वह गोड्डा जिले का निवासी है. जिस हाइवा ने ठोकर मारा उसे आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़कर आग के हवाले कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर दुमका-पाकुड़ सड़क जाम कर दिया. खबर लिखे जाने तक ग्रामीण सड़क जाम कर रहे थे. ग्रामीणों का आक्रोश उस समय बढ़ गया जब एक दूसरे टैकर भीड़ को रौंदते हुए आगे बढा, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. काठीकुंड थाना पुलिस ने भागते टैंकर को जब्त कर लिया. लोगों का आक्रोश इस कदर बढ़ गया कि घायल को लेने गए एंबुलेंस और पुलिस पर वाहन पर पथराव किया. जाम में फंसे वाहनों पर भी लोगों ने पथराव किया. सड़क जाम करते वक्त रौंदे गए दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को गोपीकांदर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया. हादसे की आधिकारिक पुष्टि के लिए थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. आग पर नियंत्रण पाने के लिए दुमका से दमकल की गाड़ी भेजी गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=513686&action=edit">यह

भी पढ़ें : धू-धू कर जलता कोयला लदा हाइवा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही