Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल

Advertisement
Advertisement
Dumka :  दुमका में 24 घंटे के अंदर चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत हो गयी है, जबकि एक महिला समेत चार लोग घायल हो गये. जामा थाना क्षेत्र के अमलाचातर गांव के पास गुरूवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर 13 वर्षीय बालक अभिषेक ठाकुर और रामगढ़ में अमरपुर गांव के पास बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार रविनाथ यादव की मौत हो गयी. वहीं उसकी पत्नी बाली हांसदा इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी  के अनुसार जामा में बालक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक के खलासी आदेश सिंह (उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के धनपुरा गांव निवासी) की जमकर पिटाई कर दी. खलासी और घायल महिला का यहां मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें -जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-dmo-raided-and-exposed-illegal-quartz-stone-business/">जामताड़ा

में क्वार्ट्ज पत्थर के अवैध कारोबार का खुलासा, DMO ने मारा छापा

दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ पर दुर्घटना

उधर दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ के मुड़जोड़ा के समीप एक व्यक्ति को बाइक चालक ने ठोकर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान रोकी दुला सेख के रूप में हुई है. वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्री आमड़ा में एक मोटरसाइकिल सवार मनीष कुमार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. श्री आमड़ा गोल चक्कर के पास उसकी बाइक की एक बस से टक्कर हो गयी. [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही