Search

 
 
 

दुमका : अलाव जलाकर हाथ सेंकते समय दो महिला झुलसी

 
Dumka : कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में अलाव जलाकर हाथ सेंकते समय दो महिला बुरी तरह झुलस गई. पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झोपा गांव की है, जहां सुष्मिता किस्कू नामक महिला झुलस गई. परिजनों ने बताया कि एक माह पहले वह एक बच्ची को जन्म दी थी. ठंड से बचने के लिए वह घर में ही आग जलाकर हाथ सेंक रही थी. तभी कपड़े में आग लग गई. दूसरी घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र के बोगली गांव की है. सुबह करीब 6 बजे अलाव जलाकर हाथ सेंकते समय महामती मुर्मू के कपड़े में आग लगने से वह भी झुलस गई. दोनों घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीजेएमसीएच) में भर्ती कराया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=520068&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : बीआरसी कर्मी के बंद घर में चोरी, प्राथमिकी दर्ज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही