Search

 
 
 

दुमका : तालझारी में वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल

 
Dumka : तालझारी थाना क्षेत्र के सहारा-कोठिया मार्ग पर सहारा काजू पहाड़ी के पास शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जरमुंडी सीएचसी पहुंचाया गया. घायलों में इब्राहिम अंसारी व सलाउद्दीन अंसारी शामिल हैं. दोनों जामताड़ा के रहनेवाले हैं. सीएचसी में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल इब्राहिम अंसारी को बेहतर इलाज के लिए पीजेएमसीएच रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां सरैयाहाट जा रहे थे. तभी किसी वाहन ने बइक को पीछे से टक्कर मार दी. दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और दुर्घटनाग्रस्त को जब्त कर थाना ले गई. यह भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/mera-tv-film-festival-opens-with-grand-opening-at-ranchis-audrey-house/">

 रांची के ऑड्रे हाउस में मेरा टीवी फिल्म फेस्टिवल का शानदार आगाज
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही