Search

 
 
 

दुमका : एसकेएमयू में यूजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा 23 अप्रैल से

 
Dumku : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू), दुमका में यूजी सेमेस्टर-2 (सत्र-2023-27) की परीक्षा 23 अप्रैल से शुरू होकर 7 मई तक चलेगी. विवि के परीक्षा विभाग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. परीक्षा दोनों पालियों में ली जाएगी. सफल संचालन के लिए परीक्षा विभाग ने सभी विषयों को तीन ग्रुप में बांटा है. ग्रुप ए में केमेस्ट्री, जियोग्राफी, जियोलॉजी, गृह विज्ञान, फिजिक्स, मनोविज्ञान, जूलॉजी व कंप्यूटर एप्लिकेशन विषय शामिल है. वहीं, ग्रुप बी में बंगाली, बॉटनी, कॉमर्स, इंग्लिश, हिंदी, गणित, फिलॉसफी, संस्कृत, संथाली, सांख्यिकी, उर्दू व फारसी, जबकि ग्रुप सी में एआईएच एंड सी, एंथ्रोपोलॉजी, बैंकिंग एंड फाइनेंसियल सर्विसेज, गांधियन थॉट, इकोनॉमिक्स, इतिहास, एलएसडब्ल्यू, मैनेजमेंट, राजनीति विज्ञान, रूरल इकोनॉमिक्स व सोशियोलॉजी विषय शामिल हैं. परीक्षा नियंत्रक डॉ जय कुमार साह ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड है. विद्यार्थी इसे डाउनलोड कर परीक्षा कार्यक्रम व समय सारिणी की जानकारी ले सकते है. परीक्षा में यूजी सत्र-2023-27 के साथ सत्र-2022-26 के सेमेस्टर-2 में प्रमोटेड या फैल छात्र-छात्राएं भी शामिल हो सकते हैं. यह भी पढ़ें : एवी">https://lagatar.in/18-ips-officers-including-av-homkar-pankaj-kamboj-and-surendra-jha-got-internal-security-service-medal/">एवी

होमकर, पंकज कंबोज व सुरेंद्र झा समेत 18 IPS को मिला आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही