Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : अनियंत्रित हाईवा ने कार और ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत एक गंभीर

Dumka: जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में 06 जून को एक अनियंत्रित हाईवा ने दो वाहनों को अपने चपेट में ले लिया. जिसमें दो की मौत व एक गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जाता है कि हाईवा दुमका जाने के क्रम में पहले कार को टक्कर मारते हुए एक ऑटो को पीछे से ठोक दिया. जिससे ऑटो पर सवार एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई. मृत महिला भिलाइपानी गांव की रहने वाली है. जबकि 12 वर्षीय मृत किशोर का नाम विमल मुर्मू है. जो शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सहरजोरी गांव का निवासी है. विमल मुर्मू अपनी मां सावित्री के साथ छात्रवृत्ति लेकर घर वापस लौट रहा था. इस दुर्घटना में विमल की मां सावित्री गंभीर रूप से घायल है. घायल को मोहालपहाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने दुमका-रामपुरहाट सड़क को जाम कर दिया. घटना की जानकारी पाकर शिकारीपाड़ा सीओ राजूकमल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया. मृतक के परिवार को दस हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि दी. सीओ घायल महिला को देखने अस्पताल पहुंचे. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को आश्वस्त किया कि घायल महिला के इलाज में आए खर्चे को स्वंय वहन करेंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653045&action=edit">यह

भी पढ़ें:रिम्स की व्यवस्था से हार कंधे पर बीमार पत्नी को उठा कर ले गया विष्णु [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही