Search

 
 
 

दुमका : कोल ब्लॉक के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण

 
Dumka : दुमका (Dumka)- शिकारीपाड़ा प्रखंड के जामरूपानी गांव में कोल ब्लॉक के खिलाफ एक बार फिर कई गांवों के ग्रामीण एकजुट होकर प्रदर्शन किया. ग्रामीण अपने-अपने हाथों में परंपरागत हथियार तीर-घनुष, हंसुआ और टांगी थाम रखे थे. ग्रामीणों ने कोल ब्लॉक के खिलाफ नारेबाजी की. कहा कि जान देंगे, जमीन नहीं देंगे. इस जमीन से हम लोगों की जीविका चलती है. ग्रामीणों ने कोल ब्लॉक वापस जाओ के नारे भी लगाए. ग्रामीणों ने कहा कि विगत पांच-छह वर्षों से हमलोग कोल ब्लॉक के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. कोल ब्लॉक कंपनियां भी जिद पर अड़ी है. अब पानी सिर के ऊपर से बह रहा है. इसलिए हमलोगों ने हथियार उठाया है. किसी भी कीमत हमलोग अपनी जमीन समेत सरकारी जमीन कोल ब्लॉक कंपनी को हथियाने नहीं देंगे. उल्लेखनीय है कि सरकार ने उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के साथ जमरूपानी शहरपुर इलाके की जमीन में कोयला खनन के लिए एमओयू किया है. ग्रामीण एमओयू के समय से ही इसका विरोध कर रहे हैं. सरकारी भूमि पर टेस्टिंग बोरिंग करने का निर्देश कंपनी को सरकार ने दिया है. इसके लिए ढोलकटा, आमचुआं व हुलास डगाल मौजा में सरकारी जमीन चिन्हित की गई है. ग्रामीण इसे लेकर आक्रोशित हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=351496&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका में सातवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही