Search

 
 
 

दुमका : ट्रक के धक्के से वार्ड सदस्य की मौत

 
Dumka : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसडंगाल गांव की वार्ड सदस्य मोसो बास्की (35) की मौत 7 जनवरी की सुबह करीब 7.30 बजे ट्रक के धक्के से घटनास्थल पर ही हो गई. मृतका सरसडंगाल बाजार की रहने वाली थी. हादसे के वक्त वह अपनी बैल लेकर खेत जा रही थी. उसी समय एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने धक्का दे दिया. हादसे के वक्त घना कुहासा छाया था. धक्का मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. हादसे की जानकारी पाकर शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी संजय सुमन सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे. थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी. मृतक के परिजनों ने पुलिस को शव बरामद नहीं करने दिया. परिजन शव को पोस्टमार्टम नहीं कराने चाहते थे. परिजनों ने पुलिस पोस्टमार्टम नहीं कराने का लिखित आवेदन भी दिया. परिजनों के आग्रह को मानकर शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया. परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=520068&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : बीआरसी कर्मी के बंद घर में चोरी, प्राथमिकी दर्ज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही