Search

 
 
 

दुमका : मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में नहीं मिलता पानी, छात्रों ने किया हंगामा

 
सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उपायुक्त से मिलकर की शिकायत
Dumka : दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉजेल के सैकड़ों छात्र- हॉस्टल परिसर में पानी की किल्लत की समस्या के खिलाफ 8 जुलाई को उपायुक्त कार्यालय पहुंच गए. एकजुट होकर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से मिलने पहुंचे मेडिकल के छात्रों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में पानी की समस्या स्थाई रुप से व्याप्त है. इस संबंध में जब भी प्रबंधन से बात की जाती है तो बाहर से पानी का टैंकर मंगा दिया जाता है. लेकिन कभी-कभी ऐसी स्थिति होती है कि पानी का टैंकर भी नहीं आता है तो परिस्थिति काफी विकराल हो जाती है. अभी तीन दिनों से पानी की काफी किल्लत है. इससे काफी परेशानी हो रही है. छात्रों ने बताया कि पानी अनिवार्य आवश्यकता है, इसके वगैर काफी परेशानी होती है. अस्पताल से लौटने के बाद हाथ धोने तक का पानी हॉस्टल में नहीं रहता है. इधर, छात्र-छात्राओं के हंगामा की खबर सुनकर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने तुरंत छात्रों के प्रतिनिधि मंडल को अपने कार्यालय में बुलाकर समस्या की जानकारी ली. उपायुक्त ने तत्काल पानी की अस्थाई व्यवस्था करा दी. उन्होंने मौके पर ही संबंध विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर हॉस्टल में पानी के स्थाई समाधान का निर्देश दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=691876&action=edit">यह

भी पढ़ें: दुमका : बेटे ने मां की सब्बल मारकर कर दी हत्या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही