Search

 
 
 

दुमका : भारी बारिश से मसानजोर डैम का जलस्तर बढ़ा, छोड़ा गया 92 क्यूसेक पानी

 
Dumka : बीते कुछ घंटों में मूसलाधार बारिश होने से मसानजोड़ डैम का जलस्तर 365.50 फीट पर पंहुच गया है. एक सितंबर की शाम से देर रात तक यहां मूसलाधार बारिश हुई है. केंद्रीय जल आयोग के स्थानीय कार्यालय के कर्मचारी कमल घोष ने बताया कि 31 अगस्त की देर शाम यहां 6.8 एमएम बारिश हुई है. और एक सितंबर की बारिश के बाद डैम का जलस्तर 365.50 फीट पहुंच गया है. पिछले साल एक सितंबर को जलस्तर 384.50 फीट पर था. यानी इस वर्ष डैम का जल स्तर अब भी पिछले साल के मुकाबले 19 फीट नीचे है. मयूराक्षी बया तट मुख्य नहर का गेट 360 फीट पर है. डैम से यहां के किसानों को मात्र पांच फीट पानी की फ्लो इरिगेशन हो सकती हैं. बता दे दुमका में पानी के लिये हाहाकार मचा है. मसानजोर डैम का जलस्तर बढ़ने से बाया तट मुख्य नहर से 92 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. यह">https://lagatar.in/dumka-the-young-man-who-came-to-play-the-baja-at-the-wedding-got-the-minor-pregnant-on-the-pretext-of-marriage/">यह

भी पढ़ें : दुमका : शादी में बाजा बजाने आये युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया गर्भवती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही