Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, पति गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Dumka : सरैयाहाट प्रखंड बाजार में शीतला मंदिर के निकट 25 जुलाई की सुबह अन्नू देवी (38 वर्ष) की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला तूल पकड़ चुका है. पुत्र ऋषभ कुमार ने अपने पिता सुरेंद्र प्रसाद साह पर मां की हत्या का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. ऋषभ का आरोप है कि पढाई का खर्च देने में पिताजी आनाकानी करते थे. इस वजह से दोनों में अक्सर नोकझोंक होती थी. इधर पिताजी ने पढ़ाई का खर्च देना बिल्कुल बंद कर दिया था. हाल के दिनों में मां और पिताजी में नोकझोंक और ज्यादा बढ़ गई थी. पिताजी मां के साथ मारपीट भी करते थे. पिताजी ने ही मां को जख्मी कर पंखे से लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बेटे के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी सुरेद्र प्रसाद साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि यह हत्या या आत्महत्या का मामला है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=367636&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : शिकारीपाड़ा के बंद क्रशर से पश्चिम बंगाल के युवक का शव बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही