Search

 
 
 

दुमका : साहिबगंज में तालाब से बरामद महिला का सिर जांच के लिए लाया गया पीजेएमसीएच

 
Dumka : साहिबगंज में तालाब से बरामद महिला की सिर को जांच के लिए फूलो झान्हो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका (पीजेएमसीएच) लाया गया. यहां सिर की जांच होगी. आशंका है कि वह सिर रुबिका पहाड़िन की हो सकती है. जांच के लिए पीजेएमसीएच डॉक्टरों की टीम करेगी. टीम में सर्जन डॉ. सुनील कुमार, फिजिसियन कुणाल पांडे और फॉरेन्सिक एक्सपर्ट गौतम कुमार शामिल हैं. 14 दिनों पूर्व रुबिका अपने पति के बर्बरता की शिकार हुई थी. पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव के 20 टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंके दिए थे. पुलिस ने 18 टुकड़ों को बरामद कर लिया. सिर समेत दो टुकड़ों की तलाश की जा रही थी. 1 जनवरी की सुबह तालाब में जाल से मछली पकड़ते समय महिला का सिर बाहर निकला. आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. खबर पाते ही पुलिस तालाब जाकर सिर को बरामद कर लिया. तालाब रुबिका के घर के निकट है. जिससे रुबिका के सिर होने की आशंका और गहरा हो गया है. सिर को बोरियो थाना के एएसआई बीरबल यादव की देखरेख में लाया गया. उन्होने बताया कि डीएनए जांच के बाद ही पता चलेगा कि सिर रुबिका की है या नहीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=515854&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही