Search

 
 
 

दुमका : मि‍शन 2024 में जुटें कार्यकर्ता, कांग्रेस संगठन को करें मजबूत- आलमगीर

 
Dumka : दुमका (Dumka)">https://lagatar.in/dumka-congress-took-out-procession-against-ed-summons-to-sonia-and-rahul-gandhi/">(Dumka)

जिला कांग्रेस की नव संकल्प कार्यशाला 15 जून को पार्टी के जिला मुख्‍यालय में हुई. इसमें मिशन 2024 लोकसभा चुनाव में संथालपरगना में संगठन को और सशक्‍त बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ. राज्‍य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम बतौर मुख्‍य अतिथि‍ मौजूद थे. उन्‍होंने कार्यकर्ताओं को राज्‍य की गठबंधन सरकार के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्‍प दिलाया. साथ ही उन्‍हें संथाल परगना में कांग्रेस संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए अभियान चलाने का निर्देश भी दि‍या. कहा कि कांग्रेस और सरकार की नीतियों और केंद्र की मोदी सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाएं. 2014 में बीजेपी जिन मुदों को लेकर देश में सरकार बनाई थी, उसमें पूरी तरह नाकाम रही है. एक भी वादा पूरा नहीं हुआ. महंगाई चरम पर है. इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाएं.

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ केंद्र के इशारे पर

उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाना बना रहा है. नेशनल हेराल्‍ड मामले को वर्ष 2015 में ही बंद कर दिया गया था. अब उसमें राहुल गांधी से दोबारा पूछताछ कर बेवजह परेशान किया जा रहा है. राहुल गांधी हमेशा सच्चाई के साथ रहे हैं. केंद्र सरकार और ईडी की कार्रवाई से कांग्रेस न रुकेगी न झुकेगी, कॉंग्रेस अपना काम करती रहेगी. राज्‍य में कांग्रेस, झामुमो और राजद का गठबंधन आगे भी जारी रहेगा. अगला लक्ष्‍य 2024 के लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतने का है. कार्यकर्ता इस मुहिम में अभी से लग जाएं. यह भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/dumka-joyce-besra-elected-as-zip-president-for-the-second-time-took-oath/">दुमका

: दूसरी बार जिप अध्यक्ष चुनी गईं जोयेस बेसरा, ली शपथ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही