Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : साहित्यकार राहुल राजेश को मिला सतीश स्मृति सम्मान

Dumka : सतीश स्मृति मंच ने ग्रांट स्टेट स्थित सतीश चौरा में 29 जनवरी को परिचर्चा, कवि सम्मेलन तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया. समारोह में लेखकों एवं कवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही. कवि सम्मेलन में कवियों ने एक से बढ़कर एक कविताएं प्रस्तुत की. राहुल राजेश को उनके काव्य संकलन मुस्कान क्षण भर के लिए सतीश स्मृति सम्मान-2023 भेंट किया गया. राहुल राजेश ने मंच के साथ अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए यहां की साहित्यिक विरासत की चर्चा की. समारोह में संथालपरगना की साहित्यिक यात्रा विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. परिचर्चा में ब्रह्मदेव मंडल, उमाशंकर राव उरेन्दु, अरुण सिन्हा, विद्यापति झा, धनंजय मिश्र समेत अन्य वक्ताओं ने विचार रखे. विषय प्रवेश अंजनी शरण ने कराया. समारोह के विशेष अतिथि एसपी अंबर लकड़ा ने सतीश स्मृति मंच को उत्कृष्ट साहित्यिक मंच बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की. साहित्य अकादमी युवा सम्मान से सम्मानित नीलोत्पल मृणाल ने सतीश स्मृति मंच को युवा साहित्यकारों के लिए पहला स्कूल बताया. उन्होंने युवा साहित्यकारों को क्षेत्रीय भाषा के साहित्य को पढ़ने की नसीहत दी. मंच ने साहिबगंज जिला के महादेवगंज निवासी सीआरपीएफ के शहीद जवान मुन्ना यादव को मरणोपरांत सम्मानित किया. शहीद की विधवा निताई कुमारी ने पुरस्कार लिया. मुन्ना यादव छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए. उल्लेखनीय है कि सतीश स्मृति मंच सतीश चंद्र झा की स्मृति में गठित साहित्यिक मंच है. प्रतिवर्ष 29 जनवरी को उनकी जयंती के अवसर पर सतीश स्मृति मंच की ओर से साहित्य समारोह का आयोजन किया जाता है. समारोह की शुरुआत स्थानीय सांसंद सुनील सोरेन, मंच की संरक्षिका चंपा देवी एवं गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. स्वागत भाषण में आशीष कुमार झा ने मंच की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा दुमका की साहित्यिक विरासत को संजोकर रखने का अनुरोध किया. समारोह में चुण्डा सोरेन, सर्वजीत झा, प्रियंकर प्रमेश, ओम प्रकाश मंडल, अनिल झा, राजीव नयन तिवारी, अरुण कुमार वर्मा, अमरेन्द्र सुमन, रविशंकर साह, सरयुग पंडित सौम्य, कमल यादव, विश्वजीत राहा, अलखनन्दन झा, विनोद कुमार मिश्रा, चतुर्भुज नारायण मिश्र, दुर्गेश चैधरी, नूतन झा, किरण तिवारी, हेना चक्रवर्ती, नीतू झा, रेवती नन्दन चौधरी समेत झारखंड और बिहार के सैकड़ों की संख्या में साहित्य प्रेमी शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=537091&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : सीएम हेमंत सोरेन ने अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर का किया उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही