Search

दुमका : वीणा मेमोरियल क्रिकेट लीग के फाइनल में पहुंचा यंगेस्ट

Dumka : दुमका क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित वीणा मेमोरियल क्रिकेट लीग का पहला सेमीफाइनल मैच 19 जनवरी को खेला गया. मैच में यंगेस्ट क्रिकेट क्लब ने जूनियर कैंप को 68 रनों से पराजित कर फाइनल में जगह पक्की की. जूनियर कैंप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला किया. बल्लेबाज़ी करते हुए यंगेस्ट क्रिकेट क्लब की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 199 रनों का स्कोर खड़ा किया. यंगेस्ट की तरफ़ से अमन कुमार ने 39 एवं शुभांसु वर्मा ने 34 रनों की पारी खेली. जूनियर कैंप की तरफ़ से गेंदबाजी करते हुए संजय सुरीन एवं विनय कुमार ने 3-3 विकेट लिए. जवाबी पारी खेलने उतरी जूनियर कैंप की टीम ने 22.3 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 131 रनों पर सिमट गई. यंगेस्ट की तरफ से मो. उमर एवं आशीष कुमार ने 4-4 विकेट लिए. शानदार प्रदर्शन के लिए यंगेस्ट के आशीष को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया. वीणा मेमोरियल क्रिकेट लीग के उपाध्यक्ष कुणाल झा ने उन्हें सम्मानित किया. पुरस्कार वितरण समारोह में संजय तिवारी, उमेश राउत, सुरेश मोदी, आलोक सिंह, प्रदीप मिश्रा, छोटू चौरसिया, गोविन्दा तिवारी, रोहित तिवारी समेत स्थानीय खेल प्रेमी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=530712&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : फेरी वाले की गोली मारकर हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp