Search

 
 
 

दुमका : यंगस्टर ने 8 विकेट से एलएजे एकेडेमी को हराया

 
Dumka : गांधी मैदान दुमका में आयोजित वीणा मेमोरियल क्रिकेट लीग के तीसरे मैच में यंगस्टर एवं एलएजे एकेडमी बी टीम के बीच हुए मुकाबले में यंगस्टर ने 8 विकेट से मैच जीत लिया. एलएजे एकेडमी बी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फ़ैसला लेकर निर्धारित 35 ओवर में सभी विकेट खोकर कुल 121 रन बनाए. यंगस्टर की तरफ़ से शानदार गेंदबाज़ी करते हुए मो. उमर ने 4 विकेट झटके. जवाबी पारी खेलते हुए यंगस्टर की टीम ने मात्र 11.2 ओवर में 8 विकेट शेष रहते मैच को जीत लिया. यंगस्टर की तरफ़ से अमन कुमार ने 26 गेंदों पर 66 एवं शुभांशु वर्मा ने ने 22 गेंदों पर 44 रन बनाए. बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यंगस्टर के अमन कुमार को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया, जिन्हें खेल प्रेमी संजीव पॉल ने ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया. मैच में निर्णायक की भूमिका किसलय पल्लव एवं मीठू यादव ने अदा की. मैच के स्कोरर राहुल थे. मौके पर भास्कर अजीत सिंह, ललित पाठक, संजय तिवारी, अमित रंगराजन, उमेश राउत, सुरेश मोदी, कुणाल झा, विश्वजीत चटर्जी, आलोक सिंह, प्रदीप मिश्रा, राजा पाल, चंद्र किशोर सिंह, छोटू चौरसिया, गोविन्दा तिवारी समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=517576&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : लुई ब्रेल की जयंती पर निकाली प्रभात फेरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही