Search

 
 
 

डुमरी : झारखंड कॉलेज डुमरी में 16 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

 
जन जैव विविधता पंजी के सत्यापन और अधतन के लिए चलाया था अभियान
Dumri (Giridih) : जन जैव विविधता पंजी के सत्यापन और अधतन के लिए अभियान चलाने वाले 16 विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए झारखंड कॉलेज डुमरी में एक अगस्त को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण भारत सरकार के द्वारा जारी किया गया प्रशंसा पत्र का वितरण भी किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो प्रमोद कुमार सिन्हा ने की. जंतू विज्ञान की एचओडी डॉ अमिता मिश्रा बताया कि मोटे अनाज को अपना कर जीवन शैली ठीक किया जा सकता है.

मोटे अनाज को जीवनशैली में शामिल करने के लिए चलाया गया था अभियान

डॉ मिश्रा ने बताया कि पीएम मिशन लाइफ एवं अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के अंर्तगत मोटे अनाज को जीवनशैली में शामिल करने के लिए झारखंड कॉलेज डुमरी के जंतु विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने 23 मई से तीन जून तक अभियान चलाया था. नैक कॉर्डिनेटर डॉ सुजीत माथुर, प्रो घनश्याम यादव और डॉ बद्री नारायण प्रसाद ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी. मंच संचालन छात्रा तनु प्रिया ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो मनोज कुमार सिंह, प्रो रविन्द्र सिंह, प्रो शंकर ठाकुर, शेखर प्रसाद, हेमलाल आदि का सराहनीय योगदान रहा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-manipurs-incident-shamed-the-country-india-alliance/">

गिरिडीह : मणिपुर की घटना ने देश को किया शर्मसार : इंडिया एलायंस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही