Dumri (Giridih) : आदिवासी सेंगल अभियान के समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने सरना मरांग बुरु बचाओ व सरना धर्म कोड लागू करने समेत अन्य मागों को लेकर 11 फरवरी को पारसनाथ रेलवे स्टेशन में रेल चक्का जाम किया. चक्का जाम करने रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों की तादाद में प्रदर्शनकारी पहुंचे थे. प्रदर्शनकारियों को देखते हुए रेलवे स्टेशन में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी. रेलवे सुरक्षा बल के जवान स्टेशन और रेलवे ट्रेक पर मौजूद थे. हाथों में बैनर-पोस्टर थामे प्रदर्शनकारी हेमंत सराकर विरोधी नारे लगा रहे थे. सभी एक स्वर से चिल्ला रहे थे कि हमारी मांगें पूरी करो. रेलवे चक्का जाम किए जाने के कारण दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा. कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया. रेल यात्रियों की परेशानी हुई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=551246&action=edit">यह
भी पढ़ें : तिसरी : दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल वितरण के दौरान हंगामा [wpse_comments_template]
डुमरी : आदिवासी सेंगल अभियान ने पारसनाथ में रेल चक्का किया जाम

Leave a Comment