Search

 
 
 

डुमरी : शिव शक्ति महायज्ञ को ले निकाली गई कलश यात्रा

 
Dumri (Giridih) : रोशनाटुंडा पंचायत के चपरखो में आयोजित 5 दिवसीय श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर मंगलवार को जल यात्रा निकाली गयी. 108 कन्याओं एवं महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रख शिव मंदिर चपरखो से लक्ष्मणटुंडा के हंडुवासूखा उतरवाहिनी नदी गयी. जहां यज्ञ आचार्य लखन पांडेय ने सभी कलशों में अभिमंत्रित जल भरवाया, जहां से चकरबरई होते हुए पुनः शिव मंदिर यज्ञ मंडप सभी महिलाएं और युवतियां पहुंची. इस दौरान कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया. 5 दिवसीय महायज्ञ अनुष्ठान को लेकर आकर्षक पंडाल, प्रकाश, साउंड एवं यज्ञ मंडप का निर्माण किया गया है. यज्ञ को लेकर प्रति संध्या भक्तिमय कथा प्रवचन का आयोजन किया गया है. 23 अप्रैल को कलश यात्रा एवं मंडप प्रवेश सह वेदी पूजन यज्ञ प्रारंभ एवं प्रवचन होगा. 27 अप्रैल को यज्ञ अभिषेक, पूजन, आरती, पुर्णाहुति, हवन एवं भंडारा का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है. कलश यात्रा में क्षेत्र के जिप सदस्य सुनीता कुमारी, आजसू विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार,  पंचायत के उप मुखिया तेजलाल महतो, नागो सिंह, चेतलाल सिंह, किशुन ठाकुर, यशवंत गुप्ता, अनिल सिंह, संजय सिंह, कुंजलाल सिंह, बसंत सिंह, घनश्याम सिंह, हिन्द मजदूर किसान यूनियन के अनुमंडल अध्यक्ष गंगाधर महतो, मोहन कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/7-17.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : उलगुलान">https://lagatar.in/ulgulan-maha-rally-successful-bjps-hand-in-the-incident-of-fighting-supriyo/">उलगुलान

महारैली सफल, मारपीट की घटना बीजेपी का कर्मकांड-सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही